गहरी खाई में गिरे ट्रक चालक को SDRF ने किया रेस्क्यू, अंधेरे में चलाया सफल अभियान

टिहरी: महादेव चट्टी जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में देर रात्रि एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर SDRF उत्तराखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक का सफल रेस्क्यू किया।

दिनांक 28 मई 2026 को SDRF पोस्ट ब्यासी को पुलिस चौकी बचेलीखाल, थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल से सूचना मिली कि महादेव चट्टी से आगे डंपिंग जोन के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील

मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 120 से 125 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। दुर्घटना के समय वाहन में केवल चालक सवार था, जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में खाई में फंसा हुआ था।

रात्रि के अंधेरे एवं दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए घायल तक पहुंच बनाई। टीम द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद स्ट्रेचर एवं रोप की सहायता से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।

इसके उपरांत घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। घायल की पहचान अजय छेत्री पुत्र श्री राम सिंह, निवासी छिद्रवाला, देहरादून के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र, पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *