10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई।

आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की, मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया , छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल रहेंगे बंद.।
जिलाधिकारी देहरादून, डॉ आशीष चौहान, द्वारा जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 10 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:  निसान मोटर इंडिया ने नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान टेक्टॉन की लॉन्च, वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी पहली झलक; अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही नई एसयूवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *