नैनीताल जिला पंचायत विवाद : भाजपा की दीपा दरम्वाल अध्यक्ष, एक वोट से मिली जीत

नैनीताल : नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट बिष्ट ने टॉस जीतकर बाजी मारी।

जिला कोषागार में हुई मतगणना के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार दीपा दरम्वाल को 11 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 वोट प्राप्त हुए। एक वोट रद्द माना गया, जिससे दीपा दरम्वाल एक वोट के मामूली अंतर से विजयी रहीं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल; आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सस्पेंड था कांस्टेबल, गैंगस्टर कनेक्शन पर STF ने की थी कार्रवाई

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इस पद पर भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले। इसके बाद नियमानुसार टॉस किया गया, जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट को जीत मिली और वह नैनीताल जिला पंचायत की उपाध्यक्ष चुनी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *