एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, देहरादून-ऋषिकेश में ताबड़तोड़ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

देहरादून : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून व ऋषिकेश क्षेत्र में कई स्थलों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर की गई। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून,ऋषिकेश में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। राहुल राय द्वारा मेहुवाला माफी में लगभग 08 से 10 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों के आदेश पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

सत्यवीर सिंह चौहान द्वारा कैलासपुर मेहुवाला माफी में लगभग 08 से 10 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों के आदेश पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। घनश्याम मल्ल व मनमोहन तिवारी द्वारा पृथक-पृथक न्यू आवास विकास भरत विहार निकट हरि अपार्टमेन्ट ऋषिकेश में बिना भवन मानचित्र स्वीकृति के किये जा रहे अवैध निर्माणाधीन भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभियन्ता शशांक सक्सेना, राजेन्द्र बहुगुणा,अवर अभियन्ता मनवीर सिंह, मुनेश राणा, जितेन्द्र सिंह, प्रवेश नौटियाल सुपरवाईजर व पुलिस बल मौजूद रही।

ये भी पढ़ें:  नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *