अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, डोईवाला में 5 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बुधवार को डोईवाला के खेरी रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बलविन्दर सिंह द्वारा बिना वैधानिक स्वीकृति के लगभग पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई जा रही सड़कों और अन्य संरचनाओं को हटाया तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के कारण शहर का सुनियोजित विकास प्रभावित होता है और आम नागरिकों के हित भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधानिक स्वीकृति की जांच अवश्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणकर्ताओं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि एमडीडीए द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी अवैध निर्माण या प्लॉटिंग की शिकायतें प्राप्त होती हैं, वहां तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करना नियमों का उल्लंघन है, जिसके विरुद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अवैध निर्माण या प्लॉटिंग की जानकारी प्राधिकरण को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:  मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *