उत्तराखण्ड में भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश जारी

 

उत्तराखण्ड में भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 03.08.2025 को सांय 06:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार-

1- दिनांक 03.08.2025 को राज्य के नैनीताल, देहरादून एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। (ऑरेंज अलर्ट)

2- दिनांक 04.08.2025 को राज्य के नैनीताल, चम्पावत एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। (ऑरेंज अलर्ट)

3- दिनांक 05.08.2025 को राज्य के नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी एवं देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। (ऑरेंज अलर्ट)

ये भी पढ़ें:  देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: सीएम धामी

अधिकारी अपने नियंत्रणाधीन जनपद में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करेंगे:-

1 . प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाय।

2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाय।

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

5. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार

6. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

7. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

8. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

9. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाय।

10. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाय।

11. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाय।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

12. सम्बन्धित जनपद के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जाये कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।

13. भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

14. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं0 1070, 112, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *