गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर परखी स्वास्थ्य सेवाएं, दिए निर्देश
पौड़ी : गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय, पौड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की तथा अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।…