Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

देहरादून। रेडियंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ (RIMS), देहरादून का 12वाँ फाउंडर्स डे – Éclat 2026 होटल एन जे पोर्टिको, देहरादून में भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा, पूर्व मेयर, नगर निगम देहरादून रहे। समारोह में विशेष अतिथि बालाजी महाराज के साथ रेजेंटा होटल देहरादून के जनरल मैनेजर अश्विनी जैन एवं स्टर्लिंग देहरादून के जनरल मैनेजर सुशील भट्ट भी उपस्थित रहे। अतिथियों का संस्थान की ओर से पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में संस्थान के डायरेक्टर अंकुर वर्मा, चेयरपर्सन शिप्रा ठाकुर वर्मा, एचओडी विनोद टम्टा सहित फैैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने का संकल्प, चम्पावत से हुआ भव्य शुभारम्भ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों के उत्साह से गूंजता रहा।

​Éclat 2026 में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक प्रतिभा, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी विशेष रूप से सराहा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न कैटेगरीज में सर्टिफिकेट्स एवं अवार्ड्स प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखने तथा अपने कौशल एवं व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के कंपिटिटिव एनवायरनमेंट में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्किल, कॉन्फिडेंस, डिसिप्लिन और पॉजिटिव एटीट्यूड सफलता के लिए बेहद आवश्यक हैं।

ये भी पढ़ें:  कुम्भ मेला-2027 और विभिन्न योजनाओं के लिए ₹63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

विशेष अतिथि एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और हॉस्पिटैलिटी एवं मैनेजमेंट के क्षेत्र में बढ़ते करियर ऑपर्चुनिटीज़ पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज, कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रोफेशनलिज्म एवं इंडस्ट्री एक्सपोजर पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान की चेयरपर्सन शिप्रा ठाकुर वर्मा ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों एवं उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर नॉलेज के साथ कॉन्फिडेंस, क्रिएटिविटी, लीडरशिप और रिस्पॉसिबिलिटी का विकास करना है।

ये भी पढ़ें:  संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

समारोह के अंत में संस्थान की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, अभिभावकों, फैैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Éclat 2026 ने न केवल रेडियंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ के 12 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का उत्सव मनाया, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, उपलब्धियों, सपनों और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को भी एक शानदार मंच प्रदान किया। समारोह की रंगारंग प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों के उत्साह ने 12वें फाउंडर्स डे को एक यादगार अवसर बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *