27 मई की जगह 28 मई को अवकाश घोषित, आदेश हुआ जारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी में बदलाव करते हुए नया संशोधित आदेश जारी किया है। अब पूरे प्रदेश में 27 मई के बजाय 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सचिव राजेश कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक और कोषागार बंद रहेंगे।

इसके साथ ही सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक रास्तों या सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की है, और उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें:  हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *