38वें राष्ट्रीय खेल: 8वें दिन कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के आठवें दिन की पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर है। कर्नाटक ने अब तक कुल 53 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 40 पदक जीते और दूसरा स्थान बरकरार रखा।

महाराष्ट्र ने अब तक 16 स्वर्ण, 33 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 76 पदक जीते हैं। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण यह तीसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गलत तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के दिए निर्देश

तमिलनाडु 11 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

हरियाणा ने 7 स्वर्ण, 13 रजत और 19 कांस्य के साथ कुल 39 पदक जीते हैं। वहीं, दिल्ली ने 7 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ कुल 24 पदक अपने नाम किए। पंजाब ने 6 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 25 पदक जीते हैं।

मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक 3 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 26 पदक जीत चुका है, लेकिन वह 15वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें:  5 अगस्त 2025 को भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत 09 जिलों के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी

38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *